पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उरीमारी इलेवन दो रनों से मैच जीता

उरीमारी इलेवन दो रनों से मैच जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उरीमारी | चैंपियनट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रिंस इलेवन सयाल के सौजन्य से सयाल हिल व्यू स्टेडियम में किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ जिप सदस्य अर्चना देवी ओर सयाल उतरी पंचायत के मुखिया सुभाष रजक ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच पोड़ा इलेवन बनाम उरीमारी इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए उरीमारी इलेवन की टीम ने 68 रन बनाए। पोड़ा इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 66 रनों पर ही अपने सारे विकेट खोकर मैच दो रनों से हार गई। वहीं उरीमारी इलेवन के रितू को अच्छी बॉलिंग करने के लिए मैन आॅफ मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मौके पर पंसस शशि दुसाद, नसीम, इकबाल, मिथिलेश, शुभम, शाहरुख, सौरभ, जावेद, हिमांशु सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।