लकी ड्राॅ कूपन की हुई निकासी
रामगढ़ | श्रीश्रीछठ पूजा महासमिति थाना चौक की लक्की ड्रा कूपन की निकासी की गई। रविवार की शाम थाना चौक के दुर्गा मंडप परिसर में कार्यक्रम के दौरान कूपन निकासी की गई। मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश महासचिव रमेश प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. इम्तियाज, चिकित्सक डॉ. रवींद्र कुमार, सुधीर शर्मा, कृष्णा रवानी, संतोष तिवारी ने कूपन की निकासी की। यहां, अतिथियों ने कहा कि लोगों के सहयोग से ही छठ पूजा में दामोदर नदी के छठ घट पर व्यवस्था की जाती है। यह सहायतार्थ लक्की ड्राॅ में लोगों का सहयोग सराहनीय है। लोगों की मौजदूगी में कूपन की निकासी की गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, रोहित सिंह, लाल बिहारी रजक, दीपक टिकरी, प्रभात अग्रवाल, राजू गुप्ता, बुधन रजक, राहुल झा, संतोष सिंह, मन्नू गुप्ता, रवि गुप्ता, संटू ने योगदान दिया।