- Hindi News
- जमात ए इस्लामी हिंद ने लोगों को बांटे कंबल
जमात-ए-इस्लामी हिंद ने लोगों को बांटे कंबल
रामगढ़ | जमात-ए-इस्लामीहिंद रामगढ़ की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। रविवार को न्यू बस स्टैंड के पास आदर्श नगर के इब्राहिम कॉम्पलेक्स स्थित यूएमएफ कार्यालय में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। मौलाना शमशाद अहमद ने पवित्र कुरआन की तिलावत से कार्यक्रम की शुरुआत की। यहां, अध्यक्ष असद बारी ने जन सेवा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईश्वर ने मानव का सृजन ही, दूसरे की सेवा के लिए किया है। इसलिए सभी को असहाय, जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सौदागर, दुसाध मुहल्ला के अलावा नईसराय, गोलपार, पुरनी मंडप, आदर्श नगर के 100 महिला-पुरुषों के बीच कंबल बांटे गए है। मौके पर अबु अहमद सिद्दिकी, डॉ.लियो सिंह, मो. मुकिम, परवेज आलम, मो.नूर, अब्दुल मजीद, मो. सईद, जियाउल हक, सीबगत, अरमान, जमीर, मो. इमरान मौजूद थे।