सीएनएआई चर्च में हुई क्रिसमस गैदरिंग
कार्यक्रम में गीत पेश करते लोग।
प्रभु यीशू के जन्म पर नाटक मंचन करती महिलाएं।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
सीएनएआईचर्च में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनाया गया। रविवार की सुबह रेव्ह नथानिएल भेंगरा ने प्रभू भोज की आराधना कराई। उन्होंने संदेश में कहा कि प्रभू यीशु ने लोगों को पापों से मुक्ति कराने के लिए पृथ्वी पर आए। इसलिए, हम सभी को उनका आराधना करना चाहिए। उन्होंने, केक काट और मोमबत्ती जलाकर गैदरिंग कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें, महिला मसीही समिति की सदस्यों ने प्रभू यीशु के जन्म पर आधारित नाटक का मंचन कर लोगों को कई संदेश दिया। वहीं, भूषण टोप्पो, प्रज्ञा टोप्पो, लड्डू, स्वीटी, सोनिका, श्वेता, छोटी ने धार्मिक गीत पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जबकि, संडे स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस कार्ड बनाकर लोगों को मनमोह लिया। डीसीवाइएम के सदस्यों ने भी नाटक मंचन किया। इसके बाद लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। कार्यक्रम में अर्नेस्ट जॉन वुड, जेम्स बोदरा, वंदना बोदरा, बेलू वुड, विलियम, निशांत, विकास, नेहा, अन्नु, स्वीटी, संजय, राहुल, सुभाष, विमल कच्छप, शीला कच्छप, अनित रोबा, अरुण रोबा, अलीशा फ्रांसिस, आशीष बेदिया, आर्या, आर्यन, रीमा, रोहित, रितेश सहित जिले भर से लोग शामिल थे।