संतमत सत्संग संचालन समिति का गठन
गिद्दी | गिद्दीसी दुर्गा मंडप प्रागंण में रविवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। बैठक में आगामी 19 और 20 जनवरी को अखिल भारतीय संतमत सत्संग के ग्यारहवां वार्षिक जिला अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष हुकुम नाथ महतो, उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, सचिव लालदेव महतो, उप सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र प्रसाद, सह कोषाध्यक्ष युगल महतो को बनाया गया। इसके अलावा प्रेमचंद महतो, योगेश्वर प्रसाद, रूपलाल चौधरी, कार्तिक चौधरी, महाबीर महतो, सुरेश महतो, जीतू मंडल, रंजीत कुमार, रविंद्र महतो, दिलीप प्रसाद, चंदन सिंह, गोपाल राम को सदस्य में रखा गया। अध्यक्षता स्वामी संजीवानंद महाराज जी ने की। मौके पर हजारीबाग-रामगढ़ जिलाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद यादव, चमन महतो, तुलसी महतो, जेपी मंडल, चुटूकधारी महतो, विष्णु महतो आदि उपस्थित थे।