कुशवाहा महासभा की बैठक कल
गोला | झारखंडकुशवाहा महासभा, रामगढ़ ईकाई की बैठक 16 दिसबंर को दिन के दो बजे से कुशवाहा धर्मशाला रामगढ़ में आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष अमरलाल महतो ने बताया कि बैठक में नव वर्ष में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बैठक में सभी सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की है।