पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिटिल एंजल्स में क्रिसमस गैदरिंग

लिटिल एंजल्स में क्रिसमस गैदरिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | गोलपारके लिटिल एंजल्स स्कूल में बच्चों के लिए क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। मुख्य अतिथि उपायुक्त की प|ी जबीन फातिमा ने बच्चों संग खुशियां बांटी। इस खुशी में लिटिल हॉट्स स्कूल के नि:शक्त बच्चे भी शामिल थे। वहीं, बच्चों के बीच मिठाई, केक और टॉफी बांटी गई। बच्चे सांता क्लॉज बने थे। प्राचार्या केसी मेरलीन ने कहा कि यह पर्व प्रकाश, प्यार और आपसी सामंजस्य का है। मौके पर रीता चाको, बिनोद मिश्रा, मैथ्यू, शैर्ली, कंचन, जोसफ, सुप्रिया, मानसी, अन्नु, श्वेता, दीप शिखा, सुनीता सहित बच्चे मौजूद थे।