पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह घंटे लोड शेडिंग शुरू

छह घंटे लोड शेडिंग शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे और रात आठ बजे से 11 बजे तक गुल रहेगी बिजली

भास्करन्यूज | रामगढ़

डीवीसीकी ओर से एक बार फिर छह घंटे की बिजली लोड शेडिंग शुरु कर दी गई है। बुधवार से रामगढ़, कुजू और मांडू डिवीजन में बिजली की लोड शेडिंग की जा रही है। रामगढ़ एरिया में रोजाना सुबह 10 से दिन के एक बजे तक और रात आठ से 11 बजे तक बिजली गुल रहेगी। जबकि, कुजू और मांडू एरिया में रोजाना सुबह सात से 10 बजे तक और शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बिजली कटेगी।

इसकी जानकारी देते हुए नईसराय के डीवीसी के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि चेयरमैन के निर्देशानुसार लोड शेडिंग की जा रही है।