धूमधाम से मनाया सातवां वार्षिकोत्सव
रामगढ़ | बिजुलियास्थित आई मेक (इंस्टीट्यूट ऑफ मोबाइल एंड कंप्यूटर हार्डवेयर) संस्थान का शुक्रवार को सातवां वार्षिकोत्सव मना। निदेशक मनीष कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर केक काटा। कहा कि संस्थान ने विद्यार्थियों सहित बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षित कर आत्म निर्भर बनाया है। ऐसे सभी को हुनर देने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने संस्थान के सभी कोर्स में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। मौके पर संदीप कुमार, मोहम्मद एसारुल, अर्चना कुमारी, अंजली कुमारी, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार राम, आजम खान सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थी।