पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल क्रिकेट कल से

डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल क्रिकेट कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | रामगढ़क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सेशन 2014-15 के तहत डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को एसोसिएशन के मानद् सचिव अरुण कुमार राय ने टूर्नामेंट कार्यक्रम जारी किया। उन्होंने बताया कि रविवार को शांति देवी जैन मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच 30 दिसंबर को होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच ललकी घाटी रामगढ़ के राधा गोविंद कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन संस्थान ग्राउंड में खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि रामगढ़ डिस्ट्रिक्ट का और बी डिवीजन लीग क्रिकेट मैच का पंजीयन शुरु किया गया है। यह 18 दिसंबर तक चलेगा। जबकि, 15 दिसंबर से डिवीजन लीग मैच खेला जाएगा।