कार्पोरेशन बैंक के एटीएम का उद्घाटन
रामगढ़ | थानाचौक के कल्याणी कॉम्पलेक्स में कार्पोरेशन बैंक परिसर में एटीएम लगाया गया है। शुक्रवार को बैंक के पटना जोनल हेड डीजीएम मुरुला पॉल कनेडी ने एटीएम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में बैंक का राज्य का 12वां शाखा खोला गया है। ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के तहत एटीएम शुरू किया गया है। शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि बैंक में लोग खाता खुलवा रहे हैं। ग्राहकों को बेहतर सेवा दी जा रही है। उन्होंने, बैंक की कई लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले शाखा प्रबंधक ने डीजीएम का स्वागत किया। मौके पर सहायक शाखा प्रबंधक तुषार गोरियान, चैंबर के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार राय सहित अनेक लोग मौजूद थे।