झाविमो प्रत्याशी ने किया जीत का दावा
झाविमो प्रत्याशी ने किया जीत का दावा
रामगढ़ | रामगढ़विधानसभा क्षेत्र के झाविमो प्रत्याशी विजय जायसवाल ने गुरुवार को नेहरू रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथों में हुए मतदान के प्रतिशत का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। जनता यह जान चुकी है कि बाबूलाल मरांडी स्वच्छ छवि के इमानदार नेता हैं। उनका प्रत्याशी भी युवा और कर्मठ होने के साथ संघर्षशील नेता है। जिसके कारण जनता ने अपार समर्थन देकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। दावा जताते हुए उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से इस बार झाविमो प्रत्याशी की जीत निश्चित है। बैठक में मुख्य रूप से अजीत गुप्ता, रोबिन गुप्ता, वसुध तिवारी, महेंद्र पांडेय, चिंटू गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, सुमित्रा देवी, गीता देवी, मालती देवी सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।