आजसू ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
रामगढ़ | आजसूपार्टी के जिला मीडिया प्रभारी नीरज मंडल ने बयान जारी कर, जिले के सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है। वहीं, गठबंधन दल भाजपा, आजसू, लोजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर लाकर मताधिकार का प्रयोग कराया। जो सराहनीय कार्य रहा। उन्होंने चुनाव में कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा की है।