पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांकेबार : टैंकर से टकराया ट्रैकर

कांकेबार : टैंकर से टकराया ट्रैकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुटूपालू घाटी में सड़क हादसा

जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में शनिवार को छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रांची से गिरिडीह जा रही बस (जेएच 02एक्स-4605) का चालक अचानक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और इससे चुटूपालू घाटी में वाहन पलट गया। हालांकि मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य को भेजा गया। घटना के तुरंत बाद चालक, खलासी और कंडेक्टर घटनास्थल से फरार हो गए। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए उस सड़क पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि कुछ बाद में पुलिस ने मौके पर जाकर क्रेन से वाहन को हटवाकर यातायात को सामान्य करवाया।



रामगढ़कैप्शन 23, दुर्घटनाग्रस्त बस को ले जाती क्रेन।

रामगढ़कैप्शन 24, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैकर से घायल को निकालते लोग।

रामगढ़ कैप्शन 25, दुर्घटनाग्रस्त में घायल यात्री।

रामगढ़ कैप्शन 26, दुर्घटनाग्रस्त में घायल यात्री।

रामगढ़ कैप्शन 27, दुर्घटनाग्रस्त में घायल यात्री।

दुर्घटनाग्रस्त बस हादसे में घायल लोग।

फोरलेन बाइपास मोड़ कांकेबार में रांची से हजारीबाग जा रहे टैंकर से ट्रैकर की टक्कर हो गई। इसमें, ट्रैकर (जेएच01 जी-9045) का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में उस पर बैठे यात्री रांची रोड निवासी बीसी दत्ता (78), देवजनी दत्ता (63), रामगढ़ रानीबागी निवासी मनोज कुमार (45), चैनपुर निवासी शिव सेवक साह (60), हेमंती देवी (55 ) आरती देवी (30) घायल हो गए। इनको प्राथमिक उपचार के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। वहीं, पुलिस ने ट्रैकर को जब्त कर लिया।