प्रतिभागियों ने दिखाई दिमागी ताकत
रामगढ़ . अग्रसेनजयंती महोत्सव पर इंटेलिजेंट नंबर वन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी दिमागी ताकत दिखाई। वहीं, बच्चों सहित बड़ों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। शनिवार को गोला रोड के श्रीमारवाड़ी धर्मशाला में संयोजिका रीता अग्रवाल की देख रेख में इंटेलिजेंट प्रतियोगिता कराई गई। उत्साहित होकर प्रतिभागियों ने भाग लिया। रविवार को सुबह 10 बजे से चित्रकारी और शाम तीन बजे से बेबी रैंप शो प्रतियोगिता होगी। महोत्सव कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल आदि मदद कर रहे हैं।
कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, बबलू गोयनका, सागर भारती, आनंद स्वरूप अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, दीपक अग्रवाल, श्याम लाल गोयल, शंकर लाल अग्रवाल के अलावा महिला संयोजिका सुमन गोयल, संगीता बुधिया, रीता अग्रवाल, सिंपल बरेलिया, रमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निशा अग्रवाल सहित अनेक लोग सहयोग प्रदान कर रहे है।