- Hindi News
- एथलेिटक्स में पांच निःशक्त खिलाड़ी लेंगे भाग
एथलेिटक्स में पांच निःशक्त खिलाड़ी लेंगे भाग
कुजू . आठवेंराष्ट्रीय एथलेटिक्स (पारा ओलंपिक) प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला से पांच निःशक्त खिलाड़ी भाग लेंगे। यह खिलाड़ी रविवार को रांची रेलवे स्टेशन से धनबाद एलेप्पी से चेन्नई-मद्रास रवाना होंगे। रवानगी से पूर्व खिलाड़ी शनिवार को जीएम कार्यालय कुजू पहुंचे। जहां कुजू महाप्रबंधक मिथलेश कुमार मिश्रा ने निःशक्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जीएम ने कहा कि निःशक्त खिलाड़ियों को कंपनी के ओर से हर संभव मदद किया जाएगा। प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाड़ियों में मो. अतहर अली दिगवार, रघुनाथ महतो करमा, अलाउद्दीन अंसारी चुंबा, जितेंद्र कुमार पटेल लारी, मो. इरशाद चितरपुर शामिल है। मौके पर एसओपी विजय कुमार, आहुति सवाईं, विनोद मुंडा आदि उपस्थित थे।
फोटो22 निःशक्त खिलाड़ियों को बधाई देते जीएम अन्य