डाक कर्मी के निधन पर शोकसभा
रामगढ़ . गिद्दीसी उप डाकघर क्षेत्र के डारी शाखा में जीडीएस मेल कैरियर के पद पर कार्यरत डिजन महतो की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया है। वहीं विभाग के सहायक डाक अधीक्षक अजय कुमार ने आश्रित को आर्थिक सहायता प्रदान की। शोकसभा में रविशंकर राय, बीगेंद्र महतो, सर्वेश कुमार, नसीम अख्तर, कुमार गौरव, चंदन कुमार राय, संजय महतो, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।