20 टन कोयला लदा ट्रक जब्त
रामगढ़पुलिस ने अवैध 20 टन कोयला लदा ट्रक को जब्त किया है। वहीं, ट्रक पर सवार जाहिद और चालक सौरभ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोयला तस्करी मामले में, गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों के अलावा ट्रक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि यह कोयला रांची भेजा जा रहा था। गिरफ्तार जाहिद और सौरभ को जेल भेजा दिया।