पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारनौलिया अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जयंती समारोह का किया शुभारंभ

नारनौलिया अग्रवाल समाज ने अग्रसेन जयंती समारोह का किया शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनारनौलीयअग्रवाल संघ रामगढ़ की ओर से श्रीश्री अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गोला रोड के अग्रसेन भवन में, गुरुवार को दो दिवसीय जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजन के बाद झंडोत्तोलन कर झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। वहीं, संघ के नवमनोनीत पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज हित में कार्य करने का शपथ लिया। पहले दिन संयोजक सुदीप और अजीत अग्रवाल की देख-रेख में टैलेंट शो कंपीटिशन में 25 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, संयोजिका रीना और नीता अग्रवाल की देख रेख में पासिंग पिल्लो और सुमित और ज्योति अग्रवाल की देख रेख में डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना जौहार दिखाया। शुक्रवार को क्विज, रंग भरो, आर्ट एंड क्राफ्ट, भाभी नंबर वन प्रतियोगिता होगी। मुख्य अतिथि उपभोक्ता फोरम के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद्र अग्रवाल होंगे। महोत्सव में संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, सचिव अरुण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गुप्तेश्वर अग्रवाल, सदस्य नागेंद्र प्रसाद अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रंजन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार, रवि कुमार, मोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

अग्रसेन जयंती के मौके पर पूजन में शामिल नारनौलिया समाज की महिलाएं।