पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीझूनाथ मेमोरियल ट्रॉफी पर पीटीपीएस का कब्जा

रीझूनाथ मेमोरियल ट्रॉफी पर पीटीपीएस का कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रीझूनाथ मेमोरियल ट्रॉफी पर पीटीपीएस का कब्जा

रामगढ़ | आजसूपार्टी नईसराय की ओर से रीझूनाथ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को हुआ। इफिको ग्राउंड में पीटीपीएस ने हेसला को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, महिला प्रदर्शनी मैच में हुहुवा ने चेटर को 1-0 से हराया। रेफरी छोटू दास, सहयोगी महेंद्र करमाली थे। इससे पहले मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी केंद्रीय महासचिव रोशनलाल चौधरी ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी। इससे पहले अतिथियों ने रीझूनाथ चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर वहीं, संयोजक आजसू के प्रधान प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार महतो ने सीसीएल रांची के खेल प्रबंधक आदिल हुसैन, आजसू नेता ज्योति चौधरी,योगेंद्र महतो, तिवारी महतो, रफीक अनवर, विजय कुमार साहू, मनोज कुमार महतो, राजीव जायसवाल, जिप सदस्य अनीता कुमारी का स्वागत किया।