युवक पर छात्रा को भगाने का आरोप
रामगढ़ | थानेमें अरगड्डा निवासी भीम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर अरगड्डा हाई स्कूल की छात्रा को भगाने का आरोप है। छात्रा के पिता ने आवेदन में कहा है कि 24 सितंबर को पुत्री स्कूल गई थी। लेकिन, वह वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने भीम सिंह पर नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।