फैमिली की तरह समस्या सुलझाएं : सजल
जल्द चालू करेंगे फैक्ट्री : विजय जोशी
आईएजीफैक्ट्री के चेयरमैन विजय जोशी ने कहा कि बिजली मद में 40 लाख रुपया बकाया है। न्यायालय के निर्देश के अनुरूप 10 लाख रुपया विद्युत विभाग में जमा कर दो दिन के अंदर बिजली बहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों का दो माह का वेतन शीशा बेचकर जल्द कर देंगे। मजदूरों के सहयोग से पहले डेढ़ माह में डेढ़ करोड़ रुपया का शीशा बेचकर भट्टी को गर्म करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। दूसरे डेढ़ माह में उत्पादन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी खर्च आयेगा उतना का ही शीशा बेचेंगे।
वार्ता में पारदर्शिता हो : यूनियन
फैक्ट्रीके यूनियन नेताओं ने प्रबंधन से कहा कि बिजली, पानी, वेतन भुगतान सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ हो। फैक्ट्री खोलने में मजदूर प्रबंधन के साथ कंधे से कंधा मिलकर सहयोग करेगा।
प्रबंधन के ड्रामा का पटाक्षेप कर देंगे : डीसी
त्रिपक्षीयवार्ता के दौरान रामगढ़ डीसी अबु इमरान ने फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान करें। प्रबंधन द्वारा जो बार-बार ड्रामा किया जा रहा है। उसका पटाक्षेप तुरंत कर देंगे। उन्होंने चेयरमैन को कहा कि उनके ऊपर केस चल रहा है सारे प्रावधान उनके खिलाफ है।
भास्कर ने छापी थी खबर
त्रिपक्षीय वार्ता में शामिल पूर्व सीएस, डीसी और फैक्ट्री चेयरमैन।
भास्कर न्यूज | भुरकुंडा
भदानीनगरआईएजी ग्लास फैक्ट्री के गेस्ट हाऊस में रविवार की देर शाम प्रशासन, प्रबंधन और यूनियन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें मजदूर कॉलोनी में बिजली, पानी बहाल करने, बकाया वेतन का भुगतान और फैक्ट्री चालू करने पर चर्चा हुई। वार्ता में पूर्व सीएस सह नागर विमानन सचिव सजल चक्रवर्ती, रामगढ़ डीसी अबु इमरान, एसडीएम दिलेश्वर महतो, बीडीओ अभिनव स्वरूप, फैक्ट्री चेयरमैन विजय जोशी, डायरेक्टर राकेश दोषी एवं यूनियन के नेता शामिल थे। वार्ता में यूनियन के नेताओं ने मजदूर कॉलोनियों में तत्काल बिजली बहाल करने एवं दो माह का बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की। फैक्ट्री चेयरमैन विजय जोशी ने कहा कि मंगलवार षष्ठी के दिन विद्युत विभाग में 10 लाख रुपए जमा कर बिजली बहाल करा देंगे। कहा वेतन फैक्ट्री का तीन ट्रक शीशा बेचकर मजदूरों को दो माह का वेतन भुगतान कर देंगे। वार्ता के दौरान पूर्व सीएस