- Hindi News
- सेवा भावना से एकजुट होकर करें काम : पादरी
सेवा भावना से एकजुट होकर करें काम : पादरी
हजारीबागधर्म जिला मसीही सेवा महिला संगति का 37 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। रविवार को रामगढ़ के सीएनएआई चर्च में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो और सीतागढ़ से करीब 200 महिला प्रतिनिधि सहित कई अतिथि शामिल हुए।
मुख्य अतिथि धनबाद के पादरी पीएस गुडिय़ा ने संगति का झंडोत्तोलन किया। सभी ने प्रार्थना करने के बाद अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, दिवंगत आत्माओं की शांति और बाढ़ पीडि़तों के लिए प्रार्थना की गई। अतिथि रामगढ़ के पादरी नथानियल भेंगरा, हजारीबाग के पादरी जीवन मसीह गुडिय़ा, बोकारो के पादरी जस्टीन भुइयां , हजारीबाग की मीना किशोरिया, अशोक सिंह, वक्ता एलेन हेंब्रम ने महिला संगति के उद्देश्यों को बताया, और कहा कि एकजुटता और सेवा भावना के साथ कार्य करें।
वहीं, संगति की अध्यक्ष ग्रेस हेंब्रम, उपाध्यक्ष सलोनी टूटी, सचिव अरुणा बेग, कोषाध्यक्ष जैलेन बास्की ने महिलाओं की सहभागिता, उत्थान और सेवा कार्य में सहयोग पर जोर दिया। खुला अधिवेशन में महिलाओं ने अपनी बातों को रखा। वहीं, प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अतिथि।
कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।