पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंबर ने दिया त्राहिमाम संदेश

चैंबर ने दिया त्राहिमाम संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | रामगढ़चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर त्राहिमाम संदेश दिया गया है। चैंबर प्रतिनिधि मंडल राज्य के ऊर्जा मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह से मुलाकात कर, त्राहिमाम संदेश पत्र सौंपा है। छह सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की गई है। इसमें, डीवीसी की विद्युत कटौती विनियमन को समाप्त करने,जेएसईबी की विद्युत वितरण और पारेषण व्यवस्था को दुरुस्त करने, नईसराय के डीवीसी सब स्टेशन में अतिरिक्त सर्किट लगवाने आदि की मांगें शामिल हैं। मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को मांगों पर कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाते कहा कि विद्युत कटौती बंद होगी। वहीं, रामगढ़ को सिकिदरी थर्मल पावर से जोड़ा जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में चैंबर अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, उर्जा उप समिति के सभापति मनजी सिंह, अनुप कुमार, अरुण कुमार राय, संजीव चड्ढा शामिल थे।