दुलमी में 51 फीट का बनेगा रावण
रावणका पुतला बनाने के लिए गया से कारीगर बुलाए गए हैं। टीम में मुख्य रूप से मो. शफीक के अलावा नाजो आलम, मो. कफील शामिल हैं। दुलमी में पिछले वर्ष से रावण दहन कार्यक्रम शुरू है। जिसकी जानकारी देते हुए रावण दहन समिति के विनेश सिंह ने बताया कि रावण का पुतला 51 फीट का बनाया जा रहा है। रावण दहन से पूर्व आरकेस्ट्रा का भी आयोजन किया गया है। साथ में मेला भी लगाया जाएगा।
विहिप,बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
रामगढ़| नवरात्रपर धर्म, राष्ट्र और समाज हित में शस्त्र पूजा कर, आसुरी शक्तियों को नाश करने की मन्नतें मांगी गई। रविवार को लोहार टोला के प्राचीन काली मंदिर में विहिप, बजरंग दल और गौ रक्षा समिति ने शस्त्र पूजा की। यहां, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिंदुओं ने शस्त्रों की पूजा की गई। वहीं, युवाओं ने धर्म, राष्ट्र की रक्षा के संकल्प लिया।
मौके पर संगठनों के प्रशांत सिंह, मनोज पोद्दार, राजेश ठाकुर, विनय शर्मा, अजय प्रियदर्शी, छोटू वर्मा, रवि वर्मा, दीपक मिश्रा, सुजीत सोनकर, विजय सिंह, सोनू यादव, संजीव यादव, मनोज सिंह, दीपक सिसौदिया, मदन मौजूद थे।
पूजनोत्सव को लेकर बरकाकाना ओपी प्रशासन मुस्तैद
बरकाकाना| प्रसिद्ध नयानगर दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर बरकाकाना ओपी पुलिस सजग है। भीड़ को सुविधा मुहैया कराने के लिए पूजा कमेटी अथक प्रयास कर रही है वहीं ओपी प्रभारी विनोद कुमार के निर्देश पर बल तैनात हैं। साथ ही सड़क पर बने गड्ढे भरे जा रहे हैं। इधर सतर्कता के लिए पूजा कमेटी की ओर से पंडाल मेले में 50 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।