पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिर में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण : बजरंग दल

मंदिर में चोरी दुर्भाग्यपूर्ण : बजरंग दल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | विश्वहिंदू परिषद रामगढ़ कार्यालय में बजरंग दल के सदस्यों ने बैठक कर, बिजुलिया मंदिर में चोरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मंदिरों में चोरी की घटनाएं पुलिस की विफलता है। सदस्यों ने कहा है कि 10 दिनों में चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक मिश्रा की अध्यक्षीय बैठक में सभी वार्डों प्रमुखों ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। कहा कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा पुलिस प्रशासन के जिम्मे होती है। इसके अलावा सदस्यों ने लोगों से मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील करते हुए कहा कि पहले मतदान फिर जलपान करें। मौके पर जिला संयोजक विनय शर्मा, सह संयोजक अजय प्रियदर्शी, निखिल सिंह, रॉकी यादव, सुजीत सोनकर, छोटू वर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, मुकेश यादव, रवि वर्मा, मदन वर्मा, श्याम सुंदर यादव, अविनाश गुप्ता, राहुल पासवान,मनोज सिंह, बलदेव कुमार, संजय, चंदन अग्रवाल, प्रभात, संजीव, मनोज लाला, संदीप कुमार मौजूद थे।