- Hindi News
- सीसीएल बरका सयाल से चुनाव ड्यूटी में गए 683 कर्मी
सीसीएल बरका-सयाल से चुनाव ड्यूटी में गए 683 कर्मी
उरीमारी | सीसीएलबरका-सयाल प्रक्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों से कुल 683 कर्मी झारखंड विधानसभा चुनाव ड्यूटी में चले गए। प्रक्षेत्र की सयाल परियोजना से 163, सौंदा डी कोलियरी से 58, बिरसा परियोजना से 41, भुरकुंडा कोलियरी से 124, सेन्ट्रल सौंदा परियोजना से 31, उरीमारी ओसी से 78, उरीमारी यूजी से 53, आरडब्ल्यूएस भुरकुंडा से 39, आरएसडब्ल्यू सौंदा से 06 और बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय से 90 कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया। जिसमें कुछ को मांडू विधानसभा क्षेत्र और कुछ कर्मी को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेजा गया है। बरका-सयाल अधिकारी के अनुसार चुनाव ड्यूटी में गए प्रत्येक कर्मी को चुनावी खर्च की राशि नौ हजार रुपए उनके बैंक खाते में डाल दिए गए हैं।