पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टडी केयर से नकद सहित एक लाख की चोरी

स्टडी केयर से नकद सहित एक लाख की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शोर मचाकर लोगों ने चोर को भगाया

बिजुलियातालाब रोड के दीनबंधु नगर में बीते रात चोरों को लोगों ने शोर मचाकर भगाया। चोरों द्वारा सामान चोरी करने के दौरान तोड़-फोड़ की आवाज होने पर लोगों की नींद खुल गई। लोगों द्वारा छत से शोर मचाने पर चोर भाग गए। लोगों का कहना है कि पुलिस की रात्रि गश्ती नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।

भास्कर न्यूज | रामगढ़

विकासनगर रोड के शिक्षण संस्थान एंबीशन स्टडी केयर सेंटर से बीते रात चोरों ने नकद सहित करीब एक लाख रुपए की सामान की चोरी कर ली। इसे लेकर सोमवार को थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। सेंटर संचालक विनय कुमार ने बताया कि रोजाना की तरह संस्थान को बंद किया गया था। सोमवार की सुबह चोरी की सूचना मिली। चोरों ने संस्थान से लैप-टॉप, की-बोर्ड और कंप्यूटर सेट के सामान सहित आठ हजार रुपए नकद की चोरी कर ली। चोरों ने नकद सहित एक लाख रुपए की सामान की चोरी की है। इधर, पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर छानबीन कर जानकारी ली।