- Hindi News
- अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में महिला और बच्चों ने गुनगुनाए गीत
अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में महिला और बच्चों ने गुनगुनाए गीत
श्री श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव में हुए कई कार्यक्रम
भास्करन्यूज | रामगढ़
श्रीश्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव पर अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में महिला, पुरुष और बच्चों ने गीतों को गुनगुनाया। सभी ने अपने जमाने के गीतों को गाकर खूब मनोरंजन किया। बड़ों के जुबां पर कसमें वादे प्यार वफा सब बातें है बातों का क्या..।
वहीं, बच्चों ने क्योंकि तुम ही हो, जिंदगी तुम ही हो..गीतों को गाकर आनंद उठाया। अंत्याक्षरी के दौरान मौजूद लोगों ने भी गीतों को गुनगुना कर भूली बिसरी यादों को ताजा किया। सोमवार को गोला रोड के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में संयोजिका सुमन गोयल और रीता अग्रवाल की देख रेख में 30 प्रतिभागियों ने अंत्याक्षरी खेला। मंगलवार को महोत्सव का अंतिम प्रतियोगिता निशानेबाजी होगी। वहीं, 25 सितंबर को समापन समारोह में विजेता पुरस्कृत किए जाएंगे। महोत्सव कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, बबलू गोयनका, सागर भारती, आनंद स्वरूप अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, दीपक अग्रवाल, श्याम लाल गोयल के अलावा महिला संयोजिका सुमन गोयल, संगीता बुधिया, रीता अग्रवाल, सिंपल बरेलिया, रमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निशा अग्रवाल सहित अनेक लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
अंत्याक्षरी में शामिल लोग।