- Hindi News
- आजसू का कार्यकर्ताओं से रांची कूच का आह्वान
आजसू का कार्यकर्ताओं से रांची कूच का आह्वान
संबोधित करते जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
आजसूपार्टी की ओर से बालू घाटों की अवैध नीलामी, मनमाना टैक्स वसूली, राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, अपराधियों का तांडव, हत्या, सरकारी और गैर सरकारी तंत्रों में पदाधिकारियों का भ्रष्टाचार के कारनामा के विरोध में, राज भवन का घेराव किया जाएगा।
24 सितंबर को रांची के राजभवन घेराव में कार्यकर्ताओं को कूच करने का आह्वान किया गया है। इसे लेकर सोमवार को रामगढ़ में आजसू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष विजय कुमार साहू की अध्यक्षीय और सचिव मनोज कुमार महतो के संचालन में बैठक के दौरान कहा गया कि हेमंत सरकार से जनता का भरोसा उठा चुका है।
वहीं, जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। कहा गया कि तिलेश्वर साहू और मुकेश सिंह के हत्यारों को पकडऩे और कार्रवाई करने में सरकार विफल रही है। इसलिए, राज्य हित में पार्टी राजभवन का घेराव कर राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराएगी। नेताओं ने घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं, शपथ ग्रहण की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई।
मौके पर केंद्रीय सदस्य कमलेश कुमार सिंह, प्रधान प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार महतो, डिया, नित्यानंद, गुड्डृू सिंह, बिट्टी सिंह, गुरजीत सिंह कर्ण, भानू प्रकाश महतो, सुशील साहू, बालकृष्ण ओहदार, नरेंद्र सिंह, मटन महतो, एजाज अहमद, अजय महतो, विभन सिंह, अभिमन्यु प्रसाद कुशवाहा, नरेश महतो, रूपेश गुप्ता, विक्रम कुशवाहा, चंदन कुमार मौजूद थे।
झाविछमोके कार्यकर्ता आजसू में शामिल हुए
रामगढ़| झारखंडविकास छात्र मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की। विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी और बरही विस प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव साबी देवी ने सभी का स्वागत किया। मौके पर नीरज मंडल, विप्लव मुखर्जी, राजू मंडल, विजय कुमार, विजय सिंह, मुकेश कुमार, धीरज कुमार मौजूद थे।