पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगल मिशन की कामयाबी पर दी बधाई

मंगल मिशन की कामयाबी पर दी बधाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इसरोके वैज्ञानिकों की मंगल मिशन की कामयाबी पर शहरवासियों ने खुशी जता वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्रीगुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से वैज्ञानिक और देशवासियों को ऐतिहासिक कामयाबी पर बधाई संदेश भेजा गया है। प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव जगजीत सिंह सोनी ने कहा है कि मंगल ग्रह मिशन में पहली कोशिश में कामयाबी हासिल कर वैज्ञानिकों ने देश की शान को बढ़ाया है। अंतरिक्ष में भारत की नई और ऊंची उड़ान है। बधाई देने वालों में अवतार सिंह सैनी, परमिंदर सिंह जस्सल, जगदीप सिंह छाबड़ा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, कुलवंत सिंह मारवा सहित अनेक लोग शामिल है। वहीं, सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ज्ञानी और विद्यापति चेतना परिषद की ओर से भी बधाई दी गई है।

शांतिधाराफाउंडेशन ने लिखा बधाई पत्र : मंगलअभियान की सफलता पर शांतिधारा फाउंडेशन रामगढ़ ने इसरो के चेयरमैन के.राधाकृष्णन को बधाई पत्र लिखा है। फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल, मानद सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल और संस्थापक सह अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल ने वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी है। सभी ने कहा है कि इस सफलता से भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

लोगोंने बांटी मिठाइयां : मंगलयान की सफलता पर लोगों ने मिठाइयां बांट और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया है। मेन रोड के सुभाष चौक पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।





खुशी जताने वालों में दीपक मेवाड़, प्रकाश पटवारी, अरुण कुमार राय, शंकर लाल अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद सिंह, डॉ संजय सिंह, उपेंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्ता, अरुण किरण मुखर्जी, अशोक पासवान,सुनील मुंडा, सुरेंद्र प्रसाद सहित अनेक लोग शामिल है।