लगातार बारिश ने लोगों की बढ़ाई परेशानी
रामगढ़ | अचानकबारिश होने से लोगों की पेरशानी बढ़ गई है। गली-मुहल्लों की नालियों का पानी रास्ते में बह रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, चट्टी बाजार और थाना चौक में बारिश का पानी सड़क पर भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंगाली टोला, नेहरु रोड, संत मेरी चर्च रोड, कोयरी टोला सहित कई इलाकों में पानी का जमाव होने से समस्या उत्पन्न हो गई है।