पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेसला सिरका मैच का कमेटी लेगी फैसला

हेसला-सिरका मैच का कमेटी लेगी फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलड़यों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।

भास्कर न्यूज | रामगढ़

आजसूपार्टी नईसराय की ओर से रीझृूनाथ चौधरी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत, हेसला-सिरका टीम के बीच सेमिफाइनल मैच खेला गया। लेकिन, बराबरी पर मैच खत्म होने के बाद ट्राई ब्रेकर नहीं हो सका। अब, मैच पर फैसला कमेटी लेगी। पहले सेमिफाइनल मैच में पीटीपीएस टीम जीत कर फाइनल में पहुंच चुकी है। इधर, दूसरे सेमिफाइनल मैच का उद्घाटन अतिथि डीवीसी एमपी रवि,जिला प्रधान प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार महतो ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। रेफरी बीएन राय, सहयोगी छोटू दास, संतोष कुमार और सुनील मुंडा थे। टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह में आजसू के एजाज अहमद, संजय गांधी, गन्नू यादव, वीरेंद्र यादव, रवि मोदी, जीतू कुमार, अनिकेत, शंभू ठाकुर, दिलीप कुमार, चंदर गोप, टेनी सिंह, चंदन जायसवाल,प्रदीप बेदिया, अविनाश कुमार, तुलसी प्रजापति,नकुल महतो, रवि शर्मा, रवि रंजन, नीतेश स्वर्णकार, अनिल यादव, द्वारिका महतो, छोटू महतो ने सराहनीय योगदान दे रहे है।