- Hindi News
- योगेंद्र साव को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है : वैश्य मोर्चा
योगेंद्र साव को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है : वैश्य मोर्चा
मोर्चा की बैठक में हुई साव पर झूठे मुकदमें की निंदा
बैठक में चर्चा करते साहू समाज के लोग।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
अखिलभारतीय वैश्य महासम्मेलन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता साहू समाज के अध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता ने की। विधायक योगेंद्र साव पर लगाए गए झूठा मुकदमे की निंदा की गई। रविवार को गोला रोड के साहू भवन में बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा गया कि योगेंद्र साव पर लगे झूठे आरोप से वैश्य जाति को आघात पहुंचा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ वैश्य जाति के ताकतवर नेता के रूप में उभरने पर, कुछ राजनीतिक लोग उन्हें पचा नहीं पा रहे है। कहा गया कि साजिश के तहत योगेंद्र साव को फंसाया गया है। राज्य के कुछ मंत्री पर आरोप लगने के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदूषण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्व तिलेश्वर साहू की हत्या पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वैश्य संगठन विधायक योगेंद्र साव के साथ है। वहीं, राजनीतिक दलों का वैश्य समाज द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। मौके पर वैश्य संघर्ष युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव शंकर साहू, अरविंद साव, महेश साव, संजीत साव, तुलसी साव, उपेंद्र साव, राम बालक साव, बिनोद कुमार गुप्ता, पशुपति साह, राजेश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक साह, संजय साह, परशुराम साह, राजेंद्र साह, मदन साह, अनिल साह, ननकी साह, जासो देवी, मंजू देवी, अनीता कुमारी, पूनम, कुंती देवी, सुमिता देवी, गीता देवी, मेघनी देवी, छोटनिया देवी मौजूद थी।