- Hindi News
- जनता मौका देगी तो रामगढ़ का होगा चहुंमुखी विकास : डॉ. बीएन ओहदार
जनता मौका देगी तो रामगढ़ का होगा चहुंमुखी विकास : डॉ. बीएन ओहदार
गोला | भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी के रामगढ़ विधान सभा से घोषित प्रत्याशी डॉ. बीएन ओहदार ने कहा है कि अगर यहां की जनता उन्हें मौका देती है तो रामगढ़ का चहुंमुखी विकास करूंगा। ये बातें उन्होंने रविवार को गोला में पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि यहां के किसानों को अन्य राज्यों की तरह ही मुफ्त बिजली मिलनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि वे 90 प्रतिशत गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। जिसमें सभी समुदाय का समर्थन उन्हें मिल रहा है। मौके पर मंगल सिंह ओहदार, महेंद्र पाठक, घनेनाथ चौधरी, दुखन महतो, बिनोद नायक, जयप्रकाश महतो, नरेश महतो आदि मौजूद थे।