आरोप बेबुनियाद, जांच हो : मधु
रामगढ़ | सीएसऔर डीएस द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आरोपों को मधु गुप्ता ने बेबुनियाद बताया। कहा कि आरोप की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। वे रविवार को किसान नगर में पत्रकार वार्ता में बोल रहीं थीं। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में एक महिला की प्रसव पीड़ा को सुनकर गई। वहां, डॉक्टर से महिला का इलाज करने की बात कही। लेकिन, उसका चार घंटे तक इलाज नहीं हुआ। इसे लेकर सिविल सर्जन और डीएस से भी अपील की। वहीं, लचर चिकित्सा व्यवस्था को लेकर मोबाइल फोन से स्वास्थ्य मंत्री और उपायुक्त को भी सूचना दी। इस घटना के बाद सीएस और डीएस द्वारा एक योजना के तहत मुझे कानूनी मुकदमा में फंसाया जा रहा है। झारखंड वैश्य संघर्ष युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिव शंकर साहू ने बैठक कर सदर अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई पर विरोध जताया है।