बिजली कब आएगी, कब जाएगी, पता नहीं
जान बूझ कर हो रही कटौती, 25 को देंगे धरना
रामगढ़विधान सभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शमशूद खान ने कहा कि सुनियोजित तरीके से विद्युत कटौती डीवीसी द्वारा की जा रही है। वर्तमान सरकार ने पिछले एक साल में बेहतर कार्य किया है। इस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और ऊर्जा मंत्री को बदनाम करने को लेकर एक साजिश के तहत घंटों विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत कटौती के विरोध में 25 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता डीवीसी सब स्टेशन गोला में धरना देंगे।
डीवीसी पर बनाना होगा दबाव
सांसदजयंत सिन्हा ने कहा कि विद्युत कटौती की समस्या से जनता को होने वाले परेशानी से अवगत हूं। मैने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से अनुरोध कर चार हजार करोड़ माफ करवाया है। अब राज्य के ऊर्जा मंत्री का दायित्व है कि डीवीसी पर दबाव बना कर कटौती की समस्या का निदान करें। इस संबंध मैने भी पत्र लिखा है। दूसरी ओर ओवरलोडिंग की समस्या के कारण भी ट्रांसफार्मर जलने और विद्युत की समस्या बढ़ी है। इसके लिए वितरण सिस्टम दुरूस्त करने के लिए मैने विभाग को पदाधिकारियों को निर्देश दिया है।
नई सराय स्थित विद्युत सब स्टेशन।
शिव मनोज कुमार | रामगढ़
बिजलीकी कटौती से त्रस्त हैं रामगढ़ शहर के लोग। बिजली कब आती है और कब चली जाती है लोगों को पता ही नहीं चलता। प्रतिदिन दिन आठ से 10 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। डीवीसी से औसतन प्रतिदिन पांच से छह घंटे और जेएसईबी शट डाउन, मेंटनेंस, ट्रिप के नाम पर चार से पांच घंटे विद्युत कटौती कर रही है। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों का और भी बुरा हाल है। यहां 12 घंटे तक विद्युत कटौती हो रही है। विद्युत कटौती की समस्या से लोग त्रस्त हैं। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीवीसी सब स्टेशन में धरना देने की घोषणा की है। इधर, डीवीसी के कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार ने बताया कि विद्युतापूर्ति का आदेश चेयरमैन का है। हमलोग तो आदेश का पालन कर रहे हैं।
जिलेका व्यवसाय भी हो रहा प्रभावित
कैफेसंचालक बिजुलिया निवासी हीरा सिंह ने बताया कि बिजली कटौती से समस्या तो है ही, इससे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कैफे संचालन के लिए अलग से डीजल खपत करनी होती है। जिससे उनका बजट बिगड़ जा रहा है।
कारोबारमें होता है नुकसान
प्रखंडकार्यालय स्थित दुकान चलाने वाले रवि कुमार ने बताया कि बिजली कटौती से कार