पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने साधा अचूक निशाना

बच्चों ने साधा अचूक निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | श्रीश्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में बच्चों ने अचूक निशाना साधा। सीनियर-जूनियर ग्रुप के 150 प्रतिभागी बच्चों ने छोटे पिस्टल और बंदूक से 10 से पांच मीटर तक की अचूक निशाना लगाया। मंगलवार को गोला रोड के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में संयोजक संदीप अग्रवाल की देख रेख में निशानेबाजी प्रतियोगिता कराई गई। महोत्सव की सभी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। 25 सितंबर को समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पेे्रेक कटारुका विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। महोत्सव कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल, बबलू गोयनका, सागर भारती, आनंद स्वरुप अग्रवाल, राज कुमार अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, दीपक ने योगदान दिया।