महिलाओं को दी गई जानकारी
कुजू | करमामहतो मार्केट में सेवा आश्रम रामगढ़ द्वारा मंगलवार को महिलाओं की बैठक हुई। अध्यक्षता अंजुम आरा संचालन संगीता कुमारी ने किया। इसमें मुख्य रूप से संस्था के सचिव विनोद शर्मा उपस्थित हुए। इस दौरान विनोद शर्मा द्वारा महिलाओं के उत्थान, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, स्वास्थ्य, शिक्षा, आत्म निर्भर होने आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही करमा क्षेत्र में महिलाओं के लिए सेवा केंद्र खोला जाएगा। मौके पर संस्थ के भोला कुमारी, पाचो देवी, उषा देवी, उर्मिला देवी, गायत्री देवी, बबीता देवी, रीना देवी, सीता देवी आदि उपस्थित थे।