पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा का परचम लहरेगा : पंकज

भाजपा का परचम लहरेगा : पंकज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चितरपुर | चितरपुरबाजार टांड़ स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से रामगढ़ विधानसभा के पूर्णकालिक प्रभारी पंकज साह जिला अध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता मौजूद थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया की पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी सभी कार्यकर्ता मिलकर उसे जिताकर विधानसभा भेजने का कार्य करेगी। मौके पर पूर्णकालिक प्रभारी ने कहा की रामगढ़ सहित पूरे झारखंड में इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद वर्मा संचालन गणेश स्वर्णकार ने किया। मौके पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर चौधरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, युगेश महतो सहित अजय ओझा, अर्जुन वर्मा, रघुनंदन दांगी, हरिदास दांगी, प्रेतनाथ सिंह, संजय प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, गौरीशंकर महतो, सत्यनारायण पोद्दार , राजदीप पोद्दार, शकर महतो, उमेश वर्मा, दीपक दांगी, खेदन साव, मूंगालाल महतो, सरफराज मौजूद थे।