पेपर डांस में दिखीं चुलबुली अदाएं
जयंती महोत्सव का उद्घाटन करते पूर्व विधायक शंकर चौधरी।
कंपीटिशन में पेपर डांस करते बच्चे।
श्रीश्री अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू, होंगी कई प्रतियोगिताएं
भास्करन्यूज | रामगढ़
श्रीश्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव, श्री अग्रसेन जी के चित्र का अनावरण, पूजन, दीप प्रज्वलन और झंडोत्तोलन के साथ शुभारंभ हुआ। अग्रवाल समाज रामगढ़ की गोला रोड के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में 12 दिनों का महोत्सव के तहत, रविवार को पेपर डांस कंपीटिशन हुए। संयोजिका बॉबी गोयल की देख-रेख में जूनियर और सीनियर ग्रुप के 30 पार्टनर ने डांस पेश की। डांस में बच्चों की नटखट अदाओं ने लोगों का मनमोह लिया। इससे पहले महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने किया। उन्होंने, अग्रवाल समाज के लोगों को जयंती पर शुभकामनाएं दी। मंच संचालन कर कमल बगडिय़ा ने झंडा गान पेश की।
जयंतीमहोत्सव में शामिल हुए लोग
महोत्सवकार्यक्रम में समाज अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, निवर्तमान अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, आनंद स्वरूप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, बाबूलाल बंसल, प्रकाश पटवारी, शंकर लाल अग्रवाल, बबलू गोयनका, श्याम लाल गोयल, दीपक अग्रवाल, सागर भारती, हनुमान प्रसाद गोयल, कुंजलाल अग्रवाल,शिव कुमार अग्रवाल,राजेंद्र मित्तल, महिला संयोजिका सुमन गोयल, संगीता बुधिया, रीता अग्रवाल, सिंपल बरेलिया, रमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निशा अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
नारियल,गरीगोला सजाओ प्रतियोगिता आज
महोत्सवके तहत सोमवार को दिन के दो बजे नारियल या गरीगोला सजाओं प्रतियोगिता होगी। संयोजिका निशा अग्रवाल की देख रेख में यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। इधर, विभिन्न प्रतियोगिता को लेकर बच्चे उत्साहित है। 25 सितंबर को समापन समारोह में विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत किए जाएंगे।