पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भुरकुंडा : स्कॉर्पियो पलटी, दो घायल

भुरकुंडा : स्कॉर्पियो पलटी, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुरकुंडा | भदानीनगरथाना अंतर्गत चैनगड्डा ओवर ब्रिज के समीप रविवार को स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रांची से रामगढ़ की ओर तेज गति से जा रहे स्कॉर्पियों जेएच 10एस 0488 चैनगड्डा ओवर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। स्कॉर्पियों में सवार बूटी मोड़ निवासी विष्णु अग्रवाल एवं ड्राइवर शहनवाज खान घायल हो गए। घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। स्कॉर्पियों के ड्राइवर ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने के कारण उक्त घटना घटी। घटना की जानकारी मिलते ही भदानीनगर थाना सअनि रामविनोद सिंह दल-बल के साथ वहां पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियों को अपने कब्जे में कर थाना ले आए।