- Hindi News
- कॉरपोरेट से जुड़ी सांप्रदायिक राजनीति को ध्वस्त करें : दीपंकर
कॉरपोरेट से जुड़ी सांप्रदायिक राजनीति को ध्वस्त करें : दीपंकर
एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन पर कई मुद्दों पर चर्चा
भास्करन्यूज | बरकाकाना
मोदीसरकार ने चौथा महीना पूरा कर लिया है। सरकार के आर्थिक एजेंडा का खुलासा रेल मूल्य वृद्धि पेट्रोल-डीजल बढ़ते महंगाई तथा योजना आयोग के खात्मे की घोषणा से हो चुकी है। उक्त बातें भाकपा माले राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कही। वे नयानगर बरकाकाना सामुदायिक भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता कन्वेंशन में भाग लेने पंहुचे थे। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट घरानों के लिए भूमि-लूट सुगम बनाने हेतु भूमि अधिग्रहण कानून में संसोधन का प्रस्ताव, एफडीआई का प्रस्ताव ला रही है। सस्ते श्रम का शोषण के लिए कानून उलटने की कवायद जारी है। बढ़ते महंगाई रेल मूल्य वृद्धि, काला धन वापसी पर चुप्पी इत्यादि सवाल से आम लोगो को भारी आघात पहुंचा है।
भाजपा अपना लोकप्रिय खेल अल्पसंख्यकों को आतंकवादी आदिवासी दलितों को उग्रवादी का ठप्पा लगाकर दमन की दिशा में बढ़ रही है। हमें इस चुनौती को लेकर जनता की दिल की गहराइयों में जाना होगा। इससे पूर्व कन्वेंशन की शुरूआत विधिवत झंडोत्तोलन कर किया गया। इसके बाद शहीद बेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। कन्वेशन को मुख्य अतिथि हजारीबाग रामगढ़ जिला प्रभारी आनंद कुमार मेहता, हजारीबाग रामगढ़ जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, पोलित ब्यूरो सदस्य मनोज भक्त, देवकीनंदन बेदिया सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कन्वेंशन की अध्यक्षता अध्यक्षीय मंडल में शामिल क्यामुद्दीन अंसारी, हीरा गोप, नरेश बड़ाईक, देवानंद गोप, सरयू मंडा ने संयुक्त रूप से की। मौके पर देवकी बेदिया, प्रेम सागर महतो, राजेंद्र राम, राजेश गोप, नागेश्वर मुंडा, बातेश्वर मुंडा, धारी राम प्रजापति, सफदर इमाम, भोला बासु, भेखलाल महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
मंचासीन अतिथि।