पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सुनवाई विधि सम्मत नहीं : महेंद्र

जन सुनवाई विधि सम्मत नहीं : महेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुजू | सीसीएलकुजू कोलियरी में प्रदूषण पर गत 13 सितंबर को हुए जन सुनवाई को गलत बताते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र पाठक ने अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची को पत्र प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि कुजू कोलियरी प्रबंधन द्वारा खुली खदान चलाने के लिए परियोजना के रेस्ट हाउस में प्रदूषण पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रबंधन द्वारा कुछ खास लोगों बुलाया गया जो विधि सम्मत नहीं है। जन सुनवाई में पुनर्वास के लिए चिह्नित किए गए आवास की संख्या वास्तविक से कम थी। सीसीएल प्रबंधन द्वारा प्रदूषण संबंधी मानक का पालन नहीं किए जाने की बात कही है। उन्होंने जन सुनवाई के तीन माह पूर्व ही खदान का कार्य शुरू करने की बात कहते हुए कहा कि वर्तमान में उक्त परियोजना से प्रति दिन अनेक गाड़ियों से कोयला ढुलाई हो रही है। जबकि पर्यावरण सरंक्षण के मानकों को पूरा करने के बाद प्रबंधन को खदान चलाने की अनुमति दी जाती है। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त रामगढ़, वन प्रमंडल पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी आदि को भी प्रेषित की है।