- Hindi News
- चैंपियनशिप ट्रॉफी पर महादेव क्लब का कब्जा
चैंपियनशिप ट्रॉफी पर महादेव क्लब का कब्जा
अच्छे प्रदर्शन से टीम को विजेता बनाने का प्रयास करें: दीपक
रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करते बच्चे।
खिलाड़ियों सेे परिचय प्राप्त करते अतिथि।
टीम खिलाडिय़ों के साथ मनोज कुमार महतो।
भास्कर न्यूज | कुजू
सीसीएलकुजू क्षेत्र द्वारा निर्गमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत छह दिवसीय सीसीएल अंतर ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को आरा स्थित जुबली स्टेडियम में प्रारंभ हुई। उद्घाटन सीसीएल रांची मुख्यालय के वित्त विभाग के निदेशक दीपक कुमार घोष विशिष्ठ अतिथि खेल विभाग के सीनियर मैनेजर आदिल हुसैन ने किया। अतिथियों का क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके मिश्रा ने बुके देकर स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर डीएवी आरा के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। टूर्नामेंट में 16 टीमें खेल रही हैं। साथ ही शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया गया। उद्घाटन मैच आजाद क्लब महुआटांड़ बनाम सारूबेड़ा साजन क्लब के बीच खेला गया। जो मैच ड्रा रहा। निर्णायक मंडली द्वारा दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दिया गया। मैच में रेफरी की भूमिका शिवलाल महतो, शनिचर मांझी, एनके राम गंगेश्वर महतो ने निभाई। जबकि मैच का उदघोष निर्भय कुमार ने किया। मौके पर क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक एसआर रक्षित, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विजय कुमार, आहूति स्वाइन, एके सिन्हा, लालजी शर्मा, एचएन ठाकुर, एके सिंह, एचएस लागुरी, जेवाई कामडे, पीएम प्रधान, डीके प्रधान, बी शर्मा, एस मधुकर, एमएफ हक, विपिन सिंह, डीके पटेल, जयप्रकाश, मो. बालक अंसारी, सुधीर आदि उपस्थित थे।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
आर्यनक्लब कोठार की ग्रामीण जूनियर चैंपियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। मंगलवार को कोठार गांव के पेरकोलटांड मैदान में शिव शक्ति क्लब कुसुम टोला कैथा और महादेव क्लब बुढ़ाखुखरा टीम के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें, महादेव क्लब ने शिव शक्ति क्लब टीम को 1-0 से पराजित कर जूनियर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रेफरी उमेश कुमार, सहयोगी अजय कुमार और जीतेंद्र कुमार थे। इससे पहले मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला सचिव मनोज कुमार महतो ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांवों के बच्चों में खेल-कूद के प्रति रुचि होती है। ऐसे टूर्नामेंट से प्रतिभावान खिलाडिय़ों को अवसर मिल