योग्य उम्मीदवार देने की मांग
चितरपुर | रामगढ़जिला अंतर्गत रजरप्पा प्रोजेक्ट कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से मुलाकात की। कांग्रेसियों ने रामगढ़ विधानसभा केे लिए योग्य, शिक्षित कर्मठ उम्मीदवार देने की मांग की है। इसके बाद जिला महामंत्री हाजी अख्तर राजेंद्रनाथ चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि रामगढ़ विधानसभा में योग्य उम्मीदवार दिया जाएगा। ताकि यहां से कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। प्रदेश अध्यक्ष से मिलने वालों में जिला सचिव मनीष पांडेय सहित प्रदीप अग्रवाल, एनके दास, अजय कुमार सिंह, मुनेंद्र कुमार राय, शशिकांत सिंह सहित कई शामिल है।