पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मन मोहा

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ | श्रीश्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। बच्चों ने स्वस्थ शरीर के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फैंसी ड्रेस में 40 प्रतिभागी बच्चों की अदाओं ने लोगों को खूब हंसाया। मंगलवार को गोला रोड के श्री मारवाड़ी धर्मशाला में संयोजिका संजना अग्रवाल की देख रेख में जूनियर और सीनियर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। जज एके अयंगर बीके सिन्हा, कोयल ने बच्चों की प्रतिभा को परखा कर पुरस्कार के लिए चयन किया। बुधवार को डांस कंपीटिशन होगा। मौके पर समाज अध्यक्ष नानू राम गोयल, मंत्री विजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संयुक्त मंत्री भास्कर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, नरेश अग्रवाल, जयंती संयोजक राज कुमार अग्रवाल, बबलू गोयनका, सागर भारती, सुमन गोयल, संगीता बुधिया, रीता मौजूद थी।