चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, जेल
रामगढ़ | पुलिसने थाना क्षेत्र के सिरका के कौआबेढ़ा निवासी बबलू प्रजापति को चोरी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि उस पर सीसीएल खदानों से लोहे का सामान चोरी कराने का आरोप है। तलाशी के दौरान चोरी का लोहे का सामान बरामद किया गया है। मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।