- Hindi News
- खात्मे की कगार पर हैं नक्सली संगठन : आईजी
खात्मे की कगार पर हैं नक्सली संगठन : आईजी
पूजा में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
आईजीने कहा कि दुर्गा पूजा सहित आने वाले सभी त्योहारों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। पूजा में महिलाओं की सुरक्षा पर जोर होगा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।
कांडों के निष्पादन करने के दिए निर्देश
आईजीने केस रिव्यू कर लंबित कांडों के निष्पादन पर संतोष जाहिर करते हुए शेष कोर्ट और दर्ज मामलों के जल्द निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिले में आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसी गई है। उन्होंने, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।
केस रिव्यू करते आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
उत्तरीछोटानागपुर क्षेत्र के बोकारो आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि नक्सली संगठन खात्मे की ओर है। नक्सलियों को कंट्रोल कर, उन्हें पस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों की लैंड माइंस विस्फोट कायरता है। उन लोगों को पुलिस से सीधी लड़ाई लड़नी चाहिए। पुलिसिया कार्रवाई से नक्सली क्षेत्रों से भाग रहे है। नक्सलियों को संविधान की मुख्य धारा से जुडऩा चाहिए। वे सोमवार को अधिकारिक दौर के तहत रामगढ़ पहुंचे थे। यहां, पुलिस मुख्यालय में केस रिव्यू के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर व्यापक तैयारी चल रही है। केस रिव्यू में एसपी रंंजीत कुमार प्रसाद, डीएसपी मजनरुल होदा, एसडीपीओ अशोक कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
जल्दबनेगा पुलिस लाइन
आईजीने कहा कि रामगढ़ में एक ओपी और तीन टीओपी खोले जाएंगे। उन्होंने, एसपी रंजीत कुमार प्रसाद को छत्तर मांडू के समाहरणालय में ओपी और रजरप्पा मंदिर, कांकेबार और इफिको एरिया में टीपीओ बनाने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही रामगढ़ में पुलिस लाइन बनाया जाएगा। पुलिस बलों की कमी नहीं है, और बलों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है।