पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सजे पंडाल, प्रतिमाएं स्थापित, आज होंगे मां के दर्शन

सजे पंडाल, प्रतिमाएं स्थापित, आज होंगे मां के दर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ : मेन रोड के मड़ई मेला टांड का पूजा पंडाल।

रामगढ़ : बिजुलिया का तैयार दुर्गा पूजा पंडाल।

गोला रोड की प्राचीन दुर्गा मंदिर का पंडाल।

भास्कर न्यूज | रामगढ़

नवरात्रके षष्ठी पूजा पर पंडालों के पट खुलेंगे, और लोगों को मां दुर्गा दर्शन देंगीं। वेलवरण और षष्ठी पूजा के बाद, बुधवार की सुबह गाजे बाजे के साथ नव पत्रिका लाई जाएगी। इधर, मां दुर्गा को लेकर पूजा पंडाल सज गए है। आकर्षक पंडालों के अलावा मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। शहर के मेन रोड, बिजुलिया, मिलोनी क्लब, पतरातू बस्ती, विकास नगर, गोला रोड, थाना चौक, नईसराय अस्पताल कॉलोनी, इफिको, रांची रोड और रांची रोड रेलवे स्टेशन परिसर में दुर्गा पूजा की तैयारी की गई है।

प्रशासनिकपदाधिकारी ने लिया जायजा

डीडीसीराजेश्वरी बी और एसडीओ दिलेश्वर महतो ने पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। वहीं, पूजा समिति के पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था सहित कई विषयों की जानकारी लेते हुए, कई निर्देश दिए।

महामायामंदिर में सजा दरबार

कांकेबारकी पहाड़ी महामाया देवी मंदिर में नवरात्र पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। षष्ठी पूजा के बाद बुधवार को सप्तमी पूजा के बाद 12 बजे से प्रसाद बांटा जाएगा। पुजारी आचार्य दिनेश पाठक, उपाचार्य अनिल मिश्रा, पाठ कर्ता भोला पंडित अनुष्ठान कर रहे है। यजमान दामोदर महतो और उनकी प|ी अर्चना महतो पूजा कर रही है। कमेटी सचिव चिंतामणी पटेल, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, संरक्षक मनोज कुमार महतो, हरविंदर सिंह सैनी, राजेश नागी, विष्णु पोद्दार, दिनेश पोद्दार, मनोज मंडल, धमेंद्र भोपाली और संजू चौधरी सहित सदस्य सराहनीय योगदान दे रहे है।